हीरो | Hero Book PDF Download Free in Hindi by Rhonda Byrne

पुस्तक का विवरण (Description of Book of हीरो PDF | Hero PDF Download) :-

नाम 📖हीरो PDF | Hero PDF Download
लेखक 🖊️   रॉन्डा बर्न / Rhonda Byrne  
आकार 13.9 MB
कुल पृष्ठ199
भाषाHindi
श्रेणी, ,
Download Link 📥Working

यह कहानी इस बारे में है कि आप इस पृथ्वी नामक ग्रह पर क्यों हैं। इस किताब में आज के संसार के बारह सबसे सफल लोग अपनी असंभव दिखने वाली कहानियाँ बता रहे हैं और यह दिखा रहे हैं कि आप हर उस चीज़ के साथ पैदा हुए थे, जिसकी ज़रूरत आपको अपना सबसे महान सपना पूरा करने के लिए है। बारह लोगों ने सफलता और खुशी पाने के लिए लगभग असंभव यात्राओं का अनुसरण किया। पता करें कि हीरो में उनकी यात्रा को क्या संभव बनाता है: रोंडा बर्न की सीक्रेट की चौथी किस्त, उनकी सबसे अधिक बिकने वाली स्व-सहायता पुस्तक श्रृंखला। यह मूल अंग्रेजी संस्करण का हिंदी अनुवाद है। हीरो बारह पुरुषों और महिलाओं से ज्ञान का संग्रह है जिन्होंने अपने जीवन में सफलता हासिल की है। उनका जीवन कठिनाइयों से त्रस्त था लेकिन वे बच गए और उन सभी के माध्यम से संपन्न हुए। हर किसी के अंदर एक नायक होता है, जो जागने की प्रतीक्षा करता है। रोंडा बर्न ने इस पुस्तक में अपने विश्वासों को पुष्ट किया, कि प्रेरणा हमारे चारों ओर है, कि खुशी और साहस सबसे बड़ी ताकत है जिससे कोई भी अपने जीवन को वीर बना सकता है।

[adinserter block="1"]

पुस्तक का कुछ अंश

यह पुस्तक एक कहानी के बारे में है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसने मेरी और इतिहास के बहुत से दूसरे इंसा नों की भी जिंदगी बदली है। यह कहानी समय की शुरुआत से ही सुनाई जाती रही है। यह संसार की हर सं स्कृति और हर देश में प्रकट हुई है। इस कहानी के रूप बदलते रहते हैं, लेकिन सार हमेशा वही रहता है। यह कहानी एक ऐसे हीरो के बारे में है, जो पृथ्वी पर एक साहसिक यात्रा शुरू करता है। पृथ्वी नामक यह ग्रह बेहद सुंदर जगह है - यहाँ विशाल समुद्र हैं, पहाड़, जंगल, रमणीक समुद्र तट, खुले मैदान और हर प्रकार के अद्भुत जानवर व प्राणी हैं। प्राकृतिक संसार के इस सौंदर्य के साथ वे सारी खुशियाँ भी हैं, जो इस पृथ्वी पर रहने वाले इंसान अनुभव करते हैं। लेकिन जैसा कि हीरो को पता चलता है, इस पृथ्वी पर रहने वाले इंसानों के लिए जीवन बहुत चुनौतीपूर्ण भी है। विकास कष्टकारी होता है। बचपन से किशोरावस्था, वय स्कता और फिर बुढ़ापे तक हर एक के लिए शारीरिक कष्ट, गरीबी, दुख और अंतत: मृत्यु के अनुभव भी हैं।
पृथ्वी नामक इस ग्रह पर ख़ुशी भी है और दुख भी, क्योंकि यह सुंदर संसार द्वेत का संसार हे विपरीत वस्तुओं का संसार हर चीज़ का एक विपरीत पहलू है। प्रकाश है, तो अँधेरा है। क़रीब है, तो दूर है। ऊपर है, तो नीचे है। बाएँ है, तो दाएँ है। गर्मी है, तो सर्दी है। और ये विपरीत पहलू जीवन के हर स्तर पर अनुभव किए जाते हैं। यहाँ मित्र हैं, तो शत्रु भी हैं। प्रेम होना है, तो प्रेम छूटना भी है। सुरक्षा है, तो अनिश्चितता भी है। दौलत है, तो ग़रीबी भी है। आनंद है, तो निराशा भी है। इसके अलावा, हर इंसान में सकारात्मक गुण हैं, तो नकारात्मक गुण भी हैं। इस पृथ्वी पर हर चीज़ का विपरीत पहलू होता है।
[adinserter block="1"]

और इस संसार में भारी आनंद, महान प्रेम, भारी चुनौतियाँ तथा भीषण कष्ट भी हैं, जिन सबका आप अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जो यहाँ आना चाहते थे और इस सुंदर लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थान पर जीने की साह सिक यात्रा का अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जिन्होंने संकल्प लिया था कि कोई भी मुश्किल इतनी बड़ी नहीं है, जो आपको अपने भीतर के हीरो को खोजने से रोक दें। आप ही हैं, जो हीरो की यात्रा करना चाहते थे.... क्योंकि आप ही इस कहानी के हीरो हैं।
जब आप हीरो की यात्रा करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपके पास संसाधन नहीं होते हैं। आप बेहद शक्तिशाली योग्यताओं के साथ पैदा हुए थे, जिनकी मदद से आप अपने सपने साकार कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप • अपने सामने आने वाली हर मुश्किल, बाधा और चुनोती से उबर सकते हैं। लेकिन पृथ्वी नामक ग्रह के सीमित भौतिक संसार में पैदा होने की वजह से आपका मस्तिष्क और चेतना भी सीमित हो गए। यानि आप अपनी सच्ची प्रकृति भूल गए और आपको अपने भीतर मौजूद शक्तिशाली योग्यताओं का एहसास नहीं है। इस वजह से आपको उन्हें नए सिरे से खोजना होगा।
[adinserter block="1"]

हीरो की यात्रा पूरी करने और अपने सर्वोच्च मानवीय गुणों को अपने भीतर उभरने की अनुमति देकर ही आप अंततः हीरो बनेंगे। और फिर एक नया उद्देश्य आपके हृदय को जकड़ लेगा आपने राह में जो भी खोजा है, उससे उन लोगों की मदद करना, जो हीरो बनने की अपनी खुद की यात्रा शुरू कर रहे हैं।
आपे इस पुस्तक में जिन लोगों से मिलने वाले हैं, वे हीरो की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वे पूरे संसार से यहाँ इसलिए इकट्ठे हुए हैं, ताकि आपको अपने जीवन की कहानियाँ बता सके और अपने अनुभव का लाभ दे सकें, जिससे आपको हीरो बनने की अपनी खुद की यात्रा शुरू करने में मदद मिले।

हमने हीरो PDF | Hero PDF Book Free में डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया है , जहाँ से आप आसानी से PDF अपने मोबाइल और कंप्यूटर में Save कर सकते है। इस क़िताब का साइज 13.9 MB है और कुल पेजों की संख्या 199 है। इस PDF की भाषा हिंदी है। इस पुस्तक के लेखक   रॉन्डा बर्न / Rhonda Byrne   हैं। यह बिलकुल मुफ्त है और आपको इसे डाउनलोड करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। यह किताब PDF में अच्छी quality में है जिससे आपको पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। आशा करते है कि आपको हमारी यह कोशिश पसंद आएगी और आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ हीरो PDF | Hero को जरूर शेयर करेंगे। धन्यवाद।।
Q. हीरो PDF | Hero किताब के लेखक कौन है?
Answer.   रॉन्डा बर्न / Rhonda Byrne  
Download

_____________________________________________________________________________________________
आप इस किताब को 5 Stars में कितने Star देंगे? कृपया नीचे Rating देकर अपनी पसंद/नापसंदगी ज़ाहिर करें।साथ ही कमेंट करके जरूर बताएँ कि आपको यह किताब कैसी लगी?

Buy Book from Amazon

Other Books of Author:

Leave a Comment